AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 30 August 2020

पिछले चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 188 मि.मी. वर्षा

 पिछले चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 188 मि.मी. वर्षा
खण्डवा में 62, हरसूद में 30, पंधाना में 21, पुनासा में 53 व खालवा में 22 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 30 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 188 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 62 मि.मी., हरसूद में 30 मि.मी., पंधाना में 21 मि.मी., पुनासा में 53 मि.मी. व खालवा में 22 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 37.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1306 मि.मी., हरसूद में 660 मि.मी., पंधाना में 719 मि.मी., पुनासा में 775 व खालवा में 611 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 30 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1299 मि.मी., हरसूद में 478 मि.मी., पंधाना में 705 मि.मी., पुनासा में 519 मि.मी., व खालवा में 740 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 30 अगस्त तक 748.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 814.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment