AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 23 August 2020

पिछले चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 38 मि.मी. वर्षा

 पिछले चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 38 मि.मी. वर्षा
खण्डवा में 13, पंधाना में 8, खालवा में 1, हरसूद में 2 व पुनासा में 14 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 23 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 38 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 13 मि.मी., हरसूद में 2 मि.मी., पंधाना में 8 मि.मी., पुनासा में 14 व खालवा में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 7.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1187 मि.मी., हरसूद में 607 मि.मी., पंधाना में 678 मि.मी., पुनासा में 709 व खालवा में 559 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 23 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1241 मि.मी., हरसूद में 389 मि.मी., पंधाना में 663.8 मि.मी., पुनासा में 450 मि.मी., व खालवा में 668 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 23 अगस्त तक 682.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 748 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment