AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 28 August 2020

9953654555 नम्बर पर मिस्ड कॉल देकर नागरिक ले सकते हैं निःशुल्क जानकारी

 9953654555 नम्बर पर मिस्ड कॉल देकर नागरिक ले सकते हैं निःशुल्क जानकारी 
कोविड व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं संबंधी जानकारी के लिए अनूठी व्यवस्था

खण्डवा 28 अगस्त, 2020 - प्रदेश सरकार, यू एस एड - निष्ठा के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश के खण्डवा सहित 3 अन्य जिलों बड़वानी, राजगढ़ व गुना में इन्टर एक्टिव वॉइस रिस्पोंस सिस्टम की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इस प्रणाली का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कोविड-19 तथा सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देना है। इस व्यवस्था का शुभारंभ गत दिनों प्रमुख सचिव स्वास्थ्य द्वारा भोपाल में किया जा चुका है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इसके तहत इन चारों जिलों में टोल फ्री नम्बर स्थापित किए गए है, जिसमें खण्डवा जिले के लिए मोबाइल नम्बर 9953654555 निर्धारित है। इस नम्बर 9953654555 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुनी जा सकती है और 3 नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा कर सकते हैं। ग्राम वाणी संस्था के मीडिया मेनेजर श्री अमरजीत ने बताया कि यदि आप स्मार्टफोन उपयोगकर्ता है तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से सम्बंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुन सकते है और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड कर सकते है।

No comments:

Post a Comment