AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 9 May 2020

स्वास्थ्य विभाग के दल घर घर जाकर कर रहा हैं सर्वे

स्वास्थ्य विभाग के दल घर घर जाकर कर रहा हैं सर्वे

खण्डवा 9 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे है। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के विभिन्न वार्डो में घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा जुकाम, खांसी , बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को कुल 2224 घरों में जाकर सर्वे दलों ने वहां के परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वे दल द्वारा शनिवार को भवानी माता वार्ड में 344 घरों, खारी बावड़ी में 275 घरों, ब्राम्हणपुरी वार्ड में 299 घरों, कुण्डलेश्वर वार्ड में 292 घरों, प्रेमचंद जैन मार्ग के 584 घरों, इमलीपुरा वार्ड में 247 घरों व कल्लनगंज वार्ड में 183 घरों का सर्वे किया गया है।

No comments:

Post a Comment