AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 20 May 2020

मदिरा व भांग विक्रय के संशोधित दिशा-निर्देश जारी

मदिरा व भांग विक्रय के संशोधित दिशा-निर्देश जारी

खण्डवा 20 मई, 2020 - वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रदेश में मदिरा और भांग विक्रय की लायसेंसी दुकानों के संचालन के लिये संशोधित दिशा-निर्देश जारी किये हैं। विभाग ने सभी कलेक्टर्स को लिखा है कि इंदौर एवं उज्जैन जिले के शहरी क्षेत्रों की समस्त मदिरा व भांग दुकानें आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर, खण्डवा एवं देवास जिले के नगर निगम क्षेत्र एवं मंदसौर, नीमच, धार एवं कुक्षी नगरपालिका के क्षेत्र में स्थित देशी व विदेशी मदिरा एवं भांग की लायसेंसी दुकानों को छोड़कर प्रदेश की समस्त देशी व विदेशी मदिरा एवं भांग की लायसेंसी दुकानों का संचालन बुधवार से प्रारंभ किया जाये। दुकानों के संचालन में भारत शासन, गृह मंत्रालय तथा वाणिज्यिक कर विभाग से जारी  एसओपी/निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

No comments:

Post a Comment