कोरोना विजेताओं ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थओं की सराहना की
खण्डवा 18 मई, 2020 - सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया गया कि जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को नियमित रूप से सभी स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध की जा रही है। यहां के चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी सभी ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। यहां के स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना डिस्चार्ज कोरोना विजेता द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर स्वास्थ सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि मरीजों को ब्रेक फास्ट के साथ-साथ लंच डिनर एवं मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध किए गए हैं, जिसमें एलईडी, केरम बोर्ड, लूडो एवं अन्य कई मनोरंजन के साधन हॉस्पिटल में प्रशासन द्वारा उपलब्ध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर के लिए रवाना हो रहे है।
No comments:
Post a Comment