AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 16 May 2020

जावर के समाजसेवियों ने औरंगाबाद के श्रमिकों को प्रशासन की मदद से रवाना किया

जावर के समाजसेवियों ने औरंगाबाद के श्रमिकों को प्रशासन की मदद से रवाना किया

खण्डवा 16 मई, 2020 - जावर के समीप सैलानी बाबा मेला एवं क्षेत्रीय इलाकों में खेल खिलौने और अन्य सामग्री बेचने  वाले कई गरीब लोग लगभग 2 माह से कोविड-19 संक्रमण के कारण किए गए लॉकडाउन मंे फंसे गए थे तथा परेशानी झेल रहे थे। ये सभी गरीब लोग औरंगाबाद महाराष्ट्र के निवासी थे। इन सभी गरीब परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा इनके गंतव्य तक पहुचानें की व्यवस्था की गई। संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे ने बताया कि समाजसेवी श्री नारायण फरकले एवं जनपद कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह घनघोरिया के संयुक्त प्रयासों से इन्हें खण्डवा तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई, जहां इन्हें भोजन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर खण्डवा के निमाड़ नर्सरी से बसों के माध्यम से औरंगाबाद भेजने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा एवं पैरालिगल वालेंटियर श्री गणेश कानडे़, श्रीमती शिल्पी राय, श्री मनोज वर्मा आदि का भी सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment