AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 20 May 2020

खण्डवा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला को कोविड सेम्पल जांच की स्वीकृति मिली

खण्डवा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला को कोविड सेम्पल जांच की स्वीकृति मिली

खण्डवा 20 मई, 2020 - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा खण्डवा के मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में कोविड-19 के सेम्पल की जांच के लिए प्रमाण पत्र जारी किया गया है। खण्डवा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पंवार ने बताया कि अब शीघ्र ही खण्डवा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में कोरोना संक्रमण संबंधी सेम्पल की जांच होने लगेगी।     
       उल्लेखनीय है कि अभी तक खण्डवा जिले के कोरोना संदिग्ध मरीजों के सेम्पल इंदौर मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लेब में परीक्षण के लिए भेजे जाते है। खण्डवा में ही सेम्पल की जांच होने से सेम्पल्स के परिणाम शीघ्रता से आने लगेंगे।

No comments:

Post a Comment