श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये मजदूरों को विशेष बसों से रवाना किया गया
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने प्रवासी मजदूरों से चर्चा कर उनकी समस्याएं हल कराईं
खण्डवा 10 मई, 2020 - लॉकडाउन में फंसे प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1170 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन ओरंगाबाद से रवाना होकर रविवार सुबह 6 बजे खंडवा पहुंची। जिला प्रशासन द्वारा इन मजदूरों को विशेष बसों से उनके गृह जिलो के लिए रवाना कराया गया। सभी को भोजन पैकेट व मास्क वितरित किए गए तथा चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, एसडीएम खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन में खण्डवा जिले के 883 मजदूर भी शामिल है, जो ओरंगाबाद में कार्यरत थे। खण्डवा के अलावा इस ट्रेन से इंदौर संभाग के खरगोन जिले का 1 व बुरहानपुर जिले के 68 मजदूर भी आये। इन सभी मजदूरों को विशेष वाहनों से उनके जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी। इसके अलावा इस ट्रेन में प्रदेश के बैतूल जिले के 19, बालाघाट के 9, छिंदवाड़ा के 9, सिवनी के 6, कटनी का 1, रीवा के 12, सीधी के 80 व सिंगरौली के 82 मजदूर भी आये थे जो अलग अलग बसों से रवाना किये गए। इस दौरान अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि खंडवा जिले के मजदूरों के लिए 20 बसे, सिवनी व रीवा के लिए 2 बसे, कटनी व सिंगरोली के लिए 2 तथा बालाघाट, सीधी व छिंदवाड़ा के लिए 1 बस रवाना की गई है। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल ने मजदूरों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी तथा संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए।



No comments:
Post a Comment