AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 May 2020

अम्बापाट में मजदूरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु पिलाया जा रहा हैं काढ़ा

अम्बापाट में मजदूरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु पिलाया जा रहा हैं काढ़ा

खण्डवा 14 मई, 2020 - कोरोना कोविड-19 अंतर्गत ग्राम अम्बापाट में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत मजदूरों को आयुर्वेद विभाग से प्राप्त पावडर का काढ़ा बनाकर पिलाया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान संकट के समय प्रदेश सरकार की जीवन अमृत योजना के तहत रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए काढ़ा बनाया जाकर मजदूरों को पिलाया जा रहा है, इससे ग्रामीणों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही साथ सभी कार्यरत मजदूरों को मास्क एवं सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराए गए है।

No comments:

Post a Comment