AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 May 2020

पिता की मृत्यु के दूसरे ही दिन ड्यूटी पर लौटीं डॉ. कहकशा

कोरोना योद्धा

पिता की मृत्यु के दूसरे ही दिन ड्यूटी पर लौटीं डॉ. कहकशा

खण्डवा 10 मई, 2020 - कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को मुसीबत में डाल दिया है इस बीमारी से बचने के लिए सभी अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना चाहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे है। परिवार में खुशी, गम, बीमारी, हर सुख-दुख से दूर स्वास्थ्य विभाग के कोरोना कर्मवरी अपनी ड्यूटी निभाने में लगे हुए है। स्वास्थ्य विभाग का आयुष विभाग अमला भी कोरोना की जंग में बराबर का साथ दे रहा है। जावर में पदस्थ यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. कहकशा खान कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए अपने गम और बीमारी को भी भूलकर ड्यूटी करने में लगी हुई है। जावर केन्द्र में 2008 से पदस्थ डॉ. कहकशा खान कोरोना संक्रमण काल में डिस्पेंसरी संभालने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी ड्यूटी कर रहीं हैं। विगत दिनों उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद डॉ. खान अपने घर खण्डवा पहुंची और परिवार के दुख में शामिल होकर दूसरे दिन ड्यूटी पर आ गई। रमजान के पवित्र माह में वे पूरे रोजे भी रख रहीं है। 

No comments:

Post a Comment