श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये मजदूरों को विशेष बसों से रवाना किया गया
खण्डवा 16 मई, 2020 - लॉकडाउन में फंसे प्रदेश के विभिन्न जिलों के 168 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पुणे से रवाना होकर शनिवार सुबह खंडवा पहुंची। जिला प्रशासन द्वारा इन मजदूरों को विशेष बसों से उनके गृह जिलो के लिए रवाना कराया गया। सभी को भोजन पैकेट व मास्क वितरित किए गए तथा चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। पुणे से जो श्रमिक आये है उनमें शेखपुरा अमुलाखुर्द के 44, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ के 100, बुरहानपुर के 10 एवं गुड़ी, खालवा तथा रोशनी के 14 मजदूर शामिल है।
इसके अलावा शनिवार को गोवा से 82 खालवा के मजदूर मड़गाँव व्हाया जबलपुर रीवा से खण्डवा आये। इन मजदूरों को बिस्किट वितरित किए और नगर निगम से भोजन उपलब्ध करवाया गया। इसके बाद दो बस से खालवा पटाजन के लिए रवाना किया गया।


No comments:
Post a Comment