AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 May 2020

कोविड वार्ड में ड्यूटी के साथ धार्मिक व पारिवारिक दायित्व भी निभा रही हैं सुश्री खतीजा

कोरोना योद्धा

कोविड वार्ड में ड्यूटी के साथ धार्मिक व पारिवारिक दायित्व भी निभा रही हैं सुश्री खतीजा 

खण्डवा 8 मई, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जहां अधिकांश लोग अपने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे है, ऐसे में जिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स सुश्री खतीजा हुसैन उम्र 35 वर्ष इस भीषण गर्मी में प्रतिदिन रोजे रखकर अपना धार्मिक कर्त्तव्य तो निभा ही रही हैं, साथ ही अपने 5 वर्षीय बेटे का पालन पोषण भी अकेले ही कर रही है। सुश्री खतीजा हुसैन ने बताया कि कोविड केयर सेंटर वार्ड के इंचार्ज के रूप में वे गत 1 अप्रैल से निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं। 
स्टाफ नर्स सुश्री खतीजा हुसैन ने बताया कि वे सिंगल मदर है उनका बेटा मोइन मात्र 5 वर्ष का है। इस उम्र में बच्चे को अकेला छोड़ना बड़ा ही कठिन है, लेकिन अपने सरकारी व सामाजिक कर्त्तव्य के पालन के लिए उन्हें अपने छोटे से बच्चे को घर में कभी कभी अकेला भी छोड़ना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण से पहले तो उन्होंने बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी आया को दे रखी थी, लेकिन जब बच्चे की देखरेख करने वाली आया ने देखा कि खतीजा की ड्यूटी कोरोना संक्रमित वार्ड में है, तो वह भी काम छोड़कर चली गई। ऐसे में बच्चे के पालन पोषण में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस सब के बावजूद खतीजा अपने दायित्व को पूरी इमानदारी से निभाती है, पुत्र मोइन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वह पूरी सावधानी रखती है।

No comments:

Post a Comment