AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 May 2020

दिव्यांग स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती माया पटेल गली गली घूमकर कर रही है सर्वे

हमारे कोरोना योद्धा

दिव्यांग स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती माया पटेल गली गली घूमकर कर रही है सर्वे

खण्डवा 14 मई, 2020 - कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को मुसीबत में डाल दिया है। इस बीमारी से बचने के लिए सभी अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना चाहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर से बाहर निकलकर लोगों का उपचार कर रहे है। खालवा विकसखण्ड के उपस्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़ की एएनएम श्रीमती माया पटेल दिव्यांग होने के बावजूद क्षेत्र में जाकर कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान के लिए गर्मी में गली गली घूमकर सर्वे कर रही है। उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वहां रहने वाले परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है तथा जुकाम व बुखार के लक्षण मिलने पर ऐसे मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में उपचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। श्रीमती माया पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में पलायन करने वाले मजदूर घर वापस आ रहे है जिनकों घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा हैं तथा घर में ही रुखने, सामाजिक दूरी का पालन करने, बार-बार हाथ धोने, खासते छींकते समय मंुह पर कपड़ा रखना, लॉकडाउन का पालन करना आदि बातों की समझाइश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment