AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 May 2020

प्रदेश में संजीवनी टेली हेल्थ सुविधा का नागरिक लाभ उठाएं

प्रदेश में संजीवनी टेली हेल्थ सुविधा का नागरिक लाभ उठाएं

खण्डवा 10 मई, 2020 - संजीवनी टेली हेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 प्रारम्भ हो चुकी है। इस सुविधा पर कोरोना के इलावा अन्य सभी बीमारियों के लिए अपोलो के डॉक्टर्स से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही e-prescription  भी उपलब्ध करवाई जाएगी।इस हेल्पलाइन की कैपेसिटी रोज 1300 कॉल लेने की है जबकि आज दिनांक में यहां केवल रोज 50-60 काल ही आ रहे हैं। इस तरह सरकार का प्रयास और डॉक्टर्स का बहुमूल्य समय व्यर्थ जा रहा है। यह हेल्पलाइन केवल 11 दिन के लिए और उपलब्ध है। नागरिकों से अनुरोध है कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं,  तथा ज्यादा से ज्यादा इसका प्रचार प्रसार करवाएं ताकि अधिकतम लोग इस पर कॉल करें और  घर बैठे डॉक्टरी परामर्श लेकर इसका लाभ उठा सके।

No comments:

Post a Comment