AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 May 2020

बीमार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं, बीमारी को छुपाएं नहीं

बीमार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं, बीमारी को छुपाएं नहीं

सारी वार्ड में भर्ती मरीजों की अन्य बीमारियों से भी हो रही है मृत्यु

खण्डवा 19 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की प्राप्त जांच  रिपोर्ट में सिंधी कॉलोनी तथा छेगाव माखन निवासी वृद्ध  मरीज , जिनकी इलाज के दौरान कोरोना संदिग्ध वार्ड में मृत्यु हुई थी, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। सारी वार्ड मे मृत हुए अन्य मरीजो की रिपोर्ट आना अभी शेष है। इससे यह पहलू सामने आता है कि इस समय कोरोना संदिग्ध मरीजों के सारी वार्ड में अन्य बीमारियों के कारण भी वहां भर्ती मरीजो की स्थिति खराब हो रही है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने नागरिको से अपील की है कि यदि स्वास्थ्य संबधित कोई भी शिकायत हो तो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में अपनी जाच कराएं ताकि समय रहते मरीज का उपचार कर स्थिति को सुधारा जा सके।

No comments:

Post a Comment