AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 9 May 2020

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये मजदूरों को विशेष बसों से रवाना किया गया

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये मजदूरों को विशेष बसों से रवाना किया गया
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने प्रवासी मजदूरों से चर्चा कर उनकी समस्याएं हल कराईं



खण्डवा 9 मई, 2020 - लॉकडाउन में फंसे प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1347 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन अकोला से रवाना होकर शनिवार सुबह 4 बजे खंडवा पहुंची। जिला प्रशासन द्वारा इन मजदूरों को विशेष बसों से उनके गृह जिलो के लिए रवाना कराया गया। सभी को भोजन पैकेट व मास्क देकर चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा , एसडीएम खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन में खण्डवा जिले के 322 मजदूर भी शामिल है, जो महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती, बुलढाना, वासिम एवं यवतमाल में कार्यरत थे। खण्डवा के अलावा इस ट्रेन से इंदौर संभाग के बडवानी जिले के लिए 48, बुरहानपुर के 430, धार के 7, इंदौर के 12 व खरगोन के 152 मजदूर भी आये। इन सभी मजदूरों को विशेष वाहनों से उनके जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी। इसके अलावा इस ट्रेन में प्रदेश के बैतूल जिले के 198, दतिया के 37, शिवपुरी, भिण्ड के 18, मुरैना के 75, दमोह के 13, सागर, भोपाल के 10 मजदूर सहित रायसेन, विदिशा, शाजापुर, मन्दसौर, होशंगाबाद, हरदा, छतरपुर, जिलों के कुल 376 मजदूर भी आये थे जो अलग अलग बसों से रवाना किये गए।

No comments:

Post a Comment