AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 May 2020

जिले की 4 मण्डियों में कृषि उपज का क्रय विक्रय जारी है

जिले की 4 मण्डियों में कृषि उपज का क्रय विक्रय जारी है

खण्डवा 14 मई, 2020 - वर्तमान में खण्डवा जिलें में 4 कृषि उपज मण्डियों में फसल का क्रय विक्रय जारी है।  शासन के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से पंधाना, हरसूद व मूंदी मंडी में एवं 20 अप्रेल से खण्डवा मण्डी में कृषि उपज गेंहू , मक्का, चना व सोयाबीन आदि फसलों का विपणन कार्य प्रारंभ करवाया जा चुका है। मण्डी सचिव श्री दिलीप नागर ने बताया कि सभी मण्डी समितियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुये विपणन कार्य कराया जा रहा है। साथ ही मण्डी प्रागंण के अतिरिक्त खण्डवा मण्डी क्षेत्र में 21 , पंधाना मण्डी क्षेत्र में 18 व मूंदी मण्डी क्षेत्र में 1 क्रय केन्द्र संचालित किये जा रहे है, जिनके माध्यम से कृषक व व्यापारी की आपसी सहमति के आधार पर किसान अपनी उपज विक्रय कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले की मण्डियों में लगभग 10 से 12 हजार क्विंटल एवं क्रय केन्द्रों पर 6 से 8 हजार क्विंटल तक कृषि उपज की आवक प्रतिदिन हो रही हैं। इस तरह जिलें में 4 मण्डी समितियां एवं खालवा तथा गुढी में 2 उपमंडियां क्रियाशील हैं, जहां निरंतर विपणन कार्य संचालित हो रहा है। किसानों को मण्डी की गतिविधियों की समय समय पर सूचना लगातार प्रिन्ट मिडिया , इलेक्ट्रॉनिक मिडिया व सोशल मिडिया के माध्यम से दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment