AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 May 2020

संक्रमण मुक्त हुए 4 कोरोना विजेता अस्पताल से अपने घरों को गए

संक्रमण मुक्त हुए 4 कोरोना विजेता अस्पताल से अपने घरों को गए

खण्डवा 12 मई, 2020 - कोरोना वायरस से संक्रमित 4 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर से मंगलवार रात्रि में छुट्टी दे दी गई। इस अवसर पर जैसे ही ये 4 कोरोना विजेता अस्पताल के गेट से अपने घर जाने के लिए से बाहर निकले तो वहां उपस्थित डॉक्टर्स ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। सभी कोरोना विजेताओं ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाओं तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। सभी कोरोना विजेताओं ने अस्पताल के डॉक्टर्स व मेडिकल स्टॉफ का आभार प्रदर्शन किया। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने सभी कोरोना विजेताओं को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी। जिन लोगों को आज कोरोना संक्रमण से मुक्ति होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, उनमें विवेक बक्शी, लक्ष्मी बक्सी, नूरजाह शेख एवं नौशाद बेगम शामिल है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पंवार, डॉ. हिमांशु माथूर एवं डॉ. सुनील बिजोरिया उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment