स्वास्थ्य विभाग के दल ने 3 दिनों में लगभग 7 हजार घरों का किया सर्वे
खण्डवा 10 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे है। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 3 दिवस में सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शहर के 23 वार्डो में 7182 घरों में परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही सर्वे दल ने जुकाम, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत की। साथ ही दल के द्वारा पेम्पलेट वितरण कर उनको कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम के बारे में समझाइश दी। इसके अलावा मोबाइल यूनिट दलों के द्वारा 3 दिवस में कोरोना संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि दल द्वारा रविवार को कुल 2679 घरों में जाकर वहां के परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वे दल द्वारा रविवार को दादाजी वार्ड में 1196 घरों, संजय नगर में 761 घरों, पदम कुण्ड वार्ड में 722 घरों का सर्वे किया गया है।


No comments:
Post a Comment