रविवार शाम तक कोरोना संक्रमण की 205 रिपोर्ट निगेटिव व 69 रिपोर्ट पॉजिटिव आई
खण्डवा 17 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगषालाओं को भेजे जाते है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा ने बताया कि समाचार तैयार किए जाने तक रविवार शाम तक कुल 205 रिपोर्ट निगेटिव तथा 67 रिपोर्ट पॉजिटिर्व आइं है। इससे पूर्व दोपहर में 5 रिपोर्ट निगेटिव व 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 165 पॉजिटिव व 1649 निगेटिव रिपोर्ट हो चुकी है। ये जिला प्रशासन द्वारा सही दिशा में उठाये गए कदमों का ही परिणाम है कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर संदिग्ध मरीजों के सैम्पल्स भेजकर परीक्षण कराया जा रहा है, जिसमें ये पॉजिटिव मरीज सामने आए है।
No comments:
Post a Comment