AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 May 2020

शहरी क्षेत्र के विभिन्न फीडरों से 20 से 22 मई तक विद्युत प्रवाह बाधित होगा

शहरी क्षेत्र के विभिन्न फीडरों से 20 से 22 मई तक विद्युत प्रवाह बाधित होगा

खण्डवा 18 मई, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. रामेश्वर नगर फीडर, इंडस्ट्रीयल एवं इमरजेंसी फीडर तथा गजेन्द्र फीडर का प्री- मानसून मेंटेनेस का कार्य होने के कारण इन फीडरों से संबंधित क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि रामेश्वर नगर फीडर से 20 मई को प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा। इस फीडर से जुड़े आनंद नगर, शास्त्री नगर, एलआईजी कॉलोनी, रामेश्वर बगीचा, नवचंडी मंदिर, ब्रज नगर, आजाद नगर, सेठी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह इंडस्ट्रीयल एवं इमरजेंसी फीडर में 21 मई को प्रातः 7 बजे से दोहपर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस फीडर से जुड़े क्षेत्र इंदौर नाका, सन्मती नगर, शांति निकेतन, कमल विकार, पदम नगर, संतोष नगर, स्नेह नगर, जीडीसी कॉलेज, दूध तलाई, टैगोर कॉलोनी, इमलीपुरा, शिवाजी चौक, खड़कपुरा, सराफा, गिदवानी मार्केट, टाऊन हॉल, बाम्बे बाजार, घंटाघर, गांजा गोदाम, कोतवाली स्टेशन रोड, बुधवारा, माली कुंआ, तीन पुलिया एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। इसके अलावा गजेन्द्र फीडर में 22 मई को प्रातः 7 बजे से दोहपर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस फीडर से जुड़े क्षेत्र इंडस्ट्रीयल एरिया, ठक्कर ऑटो मोबाइल, प्रकाश हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बाधित होगा। 

No comments:

Post a Comment