स्वास्थ्य विभाग के दलों द्वारा बुधवार को कुल 1608 घरों का किया सर्वे
खण्डवा 13 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा बुधवार को शहर के घासपुरा, सिंधी कॉलोनी एवं जवाहरगंज वार्ड में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया गया। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के घासपुरा, सिंधी कॉलोनी एवं जवाहरगंज वार्ड में घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है तथा जुकाम, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ड्यूटी भी लगाई गई है। बुधवार को कुल 1608 घरों में जाकर सर्वे दलों ने वहां के परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वे दलों द्वारा घासपुरा वार्ड में कुल 535 घरों का, जवाहरगंज वार्ड में 530 घरों का तथा सिंधी कॉलोनी वार्ड में 543 घरों का सर्वे किया गया है। इस दौरान मोबाइल यूनिट दल द्वारा संदिग्ध मरीजों के सेम्पल भी लिए जा रहे है।


No comments:
Post a Comment