AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 16 May 2020

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आज 1445 घरों का किया सर्वे

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आज 1445 घरों का किया सर्वे

खण्डवा 16 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे है। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के विभिन्न वार्डो में घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा जुकाम, खांसी , बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को कुल 1445 घरों में जाकर सर्वे दलों ने वहां के परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा लोगों को पेम्पलेट देकर समझाइश भी दी गई। उन्होंने बताया कि सर्वे दल द्वारा शनिवार को सरोजनी नायडू वार्ड में 728 घरों का तथा लोकमान्य तिलक वार्ड में 717 घरों का सर्वे किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान मोबाइल यूनिट टीम के द्वारा भी संदिग्ध मरीजों के सेम्पल भी लिए गए।

No comments:

Post a Comment