AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 20 May 2020

मंगलवार देर रात को 14 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

मंगलवार देर रात को 14 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

खण्डवा 20 मई, 2020 - कोरोना वायरस से संक्रमित 14 मरीजों की मंगलवार देर रात को कोविड केयर सेंटर खण्डवा से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने ताली बजाकर कोरोना विजेताओं का स्वागत किया। कोरोना विजेताआंे ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ का व्यवहार भी सराहनीय है। कोरोना विजेताओं ने कहा कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर है। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने इन मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी। जिन मरीजों की खण्डवा कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें हीर, राजीव, पवन, जिया, नंदिनी, गुलफशा, रूखसार बी, तारा बाई, राजेश, लक्ष्मी, सुरेश लालवानी, ताजिन, राधा बाई, संतोष जैन, तेलीनजमा शामिल है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. प्रमिला वर्मा, सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।  

No comments:

Post a Comment