AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 May 2016

सिंहस्थ के श्रृद्धालुओं को दी विकास कार्यो की जानकारी

सिंहस्थ के श्रृद्धालुओं को दी विकास कार्यो की जानकारी
विकास प्रदर्षनी में वितरित किया गया प्रचार साहित्य




खण्डवा 6 मई, 2016 -  सिंहस्थ 2016 के उज्जैन में आयोजन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों जिले में स्थित ओंकारेष्वर ज्योतिर्लिंग के दर्षन हेतु हजारों श्रृद्धालुओं ओंकारेष्वर आ रहे है तथा नर्मदा नदी के घाटो पर स्नान कर रहे है। शुक्रवार को अमावस्या के अवसर पर मोरटक्का स्थित खेड़ीघाट नर्मदा तट पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा आयोजित विकास प्रदर्षनी में पर्व स्नान के लिए आये श्रृद्धालुओं को सिंहस्थ 2016 को ध्यान मंे रखकर उज्जैन एवं खण्डवा जिले में किए गए विकास कार्यो की जानकारी दी गई। इस विकास प्रदर्षनी में रंगीन छायाचित्रों व फ्लेक्स के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यो को आकर्षक तरीके से प्रदर्षित किया गया। इस दौरान प्रदर्षनी देखने आने वाले श्रृद्धालुओं को जनसम्पर्क विभाग भोपाल से प्राप्त सिंहस्थ संबंधी प्रचार साहित्य वितरित किया गया। 

No comments:

Post a Comment