AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 25 May 2016

सिंहस्थ ओंकारेष्वर में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को दी जायेगी 5-5 हजार रू. की सम्मान राषि

सिंहस्थ ओंकारेष्वर में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को दी जायेगी 5-5 हजार रू. की सम्मान राषि
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओंकारेष्वर में की घोषणा 



खण्डवा 25 मई, 2016 - मध्य प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम ओंकारेष्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सपत्निक दर्षन किये, इस दौरान स्वामी अवधेषानंद भी उनके साथ थे। ओंकारेष्वर मंदिर परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि गत एक माह में सिंहस्थ महापर्व के दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने दिन रात अथक मेहनत की जिसके परिणाम स्वरूप सिंहस्थ महापर्व सानंद सम्पन्न हो सका। उन्होंने इस अवसर पर ओंकारेष्वर के स्थानीय निवासियों द्वारा सिंहस्थ में आये बाहर के श्रृद्धालुओं के लिए की गई सेवा के प्रति भी आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर ओंकारेष्वर सिंहस्थ ड्यूटी में सेवाएं देने वाले सभी शासकीय सेवकों को उज्जैन में तैनात शासकीय सेवकों की तरह ही 5-5 हजार रूपये की सम्मान राषि देने की घोषणा भी की। इसके पष्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ओंकारेष्वर स्थित श्री गजानंद सेवा ट्रस्ट भी गए तथा वहां भी उन्होंने पूजा अर्चना की। इससे पूर्व कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं स्वामी अवधेषानंद जी को शॉल , श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, महापौर खण्डवा श्री सुभाष कोठारी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री हरिष कोटवाले भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment