AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 27 May 2016

74 लोगों के शस्त्र लायसेंस निरस्त

74 लोगों के शस्त्र लायसेंस निरस्त 

खण्डवा 27 मई, 2016 - भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त निर्देषों के अनुसार जिन लायसेंसियों द्वारा 31 मार्च तक अपने शस्त्र लायसेंस हेतु वांछित जानकारी जिला दण्डाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर यूनिक आईडेंटिफिकेषन नम्बर प्राप्त नही किये गये है, उनके शस्त्र लायसेंस 1 अप्रैल से निरस्त किये गये है। जिला दण्डाधिकारी खण्डवा द्वारा भारत सरकार के उपरोक्त निर्देषों के पालन में जिले के 74 लायसेंसियों के शस्त्र लायसेंस निरस्त किये जाकर उक्त लायसेंसों पर दर्ज शस्त्र तत्काल संबंधित पुलिस थाने में जमा कराने हेतु पुलिस अधीक्षक को लेख किया गया है। 

No comments:

Post a Comment