AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 7 May 2016

सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति की आयसीमा बढ़ी

सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति की आयसीमा बढ़ी

खण्डवा 7 मई, 2016 - स्कूल शिक्षा विभाग ने सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति योजना कक्षा 6 से 8 तक, सुदामा प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानन्द पोस्ट मैट्रिक प्रवीण छात्रवृत्ति सुदामा शिष्यवृत्ति, डा. ए.पी.जे. अब्दुलकलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना हेतु शासकीय शालाओं में अध्ययनरत सामान्य निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति प्रदान किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति पात्रतानुसार अभिभावक की आय 54 हजार से बढ़ाकर एक लाख रूपए निर्धारित की गई है। इस योजना का लाभ वर्ष 2016-17 शैक्षणिक सत्र से दिया जाना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment