AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 24 May 2016

सिंहस्थ के सफल आयोजन पर कलेक्टर डॉ.अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया

सिंहस्थ के सफल आयोजन पर कलेक्टर डॉ.अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया 

खण्डवा 24 मई, 2016 - सिंहस्थ 2016 के दौरान ओंकारेष्वर ज्योतिर्लिंग के दर्षन करने आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रषासन ने हर संभव इंतजाम किये थे। उज्जैन में अंतिम शाही स्नान के बाद भी लगभग 10 लाख श्रृद्धालुओं ने आंेकारेष्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्षन किये। श्रृद्धालुओं के लिए पेयजल , छांव, प्रतिक्षालय, वाहन पार्किंग, प्रसादालय में मात्र 20 रूपये में भरपेट भोजन, सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जिला प्रषासन द्वारा की गई। कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने इन व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लगातार प्रयासांे की सराहना की है तथा इस आयोजन से जुड़े समस्त शासकीय, अशासकीय, स्वयं सेवी संस्थाओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, सफाई कर्मचारियों तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने ओंकारेष्वर सिंहस्थ महापर्व 2016 की खबरें पूरी संजीदगी के साथ देश-विदेश तक पहुंचाने हेतु जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियांे को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने आभार प्रदर्षन संदेष में कहा है कि जिले के अधिकारी कर्मचारियों के सकारात्मक सोच और गत एक वर्ष के अथक प्रयासों, सेवाभाव व मेहनत से ही यह महापर्व निर्विघ्न सम्पन्न हो सका है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सिंहस्थ महापर्व की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ, पुलिस कर्मियों, नगर सैनिकों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, श्रृद्धालुओं , पुजारियों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, सफाई कार्य मंे लगे कर्मचारियों व ओंकारेष्वर के स्थानीय नागरिकों द्वारा इस महापर्व के दौरान श्रृद्धालुओं के लिए किये गये योगदान व सेवा कार्यो की सराहना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

No comments:

Post a Comment