AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 31 May 2016

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में आज ग्राम सभाओं को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में आज ग्राम सभाओं को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे

खण्डवा 31 मई, 2016 - ग्रामोदय से भारत उदय अभियान अन्तर्गत अंतिम दौर की ग्राम संसद पूरे प्रदेश में एक ही दिन 1 जून को प्रातः 9 से 11 बजे के बीच आयोजित की जायेगी। संबंधित नोडल अधिकारी ग्राम सभा के सदस्यों के समक्ष अभियान अन्तर्गत की गई कार्यवाही यथा ग्राम विकास योजना, कृषि योजना तथा हितग्राही मूलक योजनाओं व कार्यक्रमों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समस्त ग्राम पंचायतों का लाईव टेलीकास्ट द्वारा पूरे प्रदेश में 11 बजे से सम्बोधित करेगे। ग्राम सभा में मुख्यमंत्री जी के संबोधन के प्रसारण के देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया है।

No comments:

Post a Comment