AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 11 May 2016

होमगार्ड के जवानों ने 120 से अधिक मरीजो के उपचार में मदद की

होमगार्ड के जवानों ने 120 से अधिक मरीजो के उपचार में मदद की


खण्डवा 11 मई, 2016 - सिंहस्थ महापर्व के दौरान ओंकारेष्वर ज्योतिर्लिंग दर्षन हेतु आने वाले श्रृद्धालुओं की मदद के लिए जिला प्रषासन द्वारा अस्थाई चिकित्सा केन्द्र स्थापित किये गये है। साथ ही विभिन्न घाटो पर एवं ओंकारेष्वर के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये उनकी सुरक्षा व मदद के लिए होमगार्ड के जवान तैनात किये गये है। होमगार्ड के जिला कमाण्डेंट श्री महेष हनोतिया ने बताया कि 15 अप्रैल से ही जवान नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने बताया कि एक रिवर एम्बुलेंस भी नर्मदा नदी में तैनात है, जिससे घाटों पर कोई श्रृद्धालु के बीमार होने पर उसे तत्काल निकटतम चिकित्सा केन्द्र तक पहॅुंचाने की व्यवस्था की जाती है। इसीक्रम में 15 अप्रैल से अब तक होमगार्ड के जवानों द्वारा 121 लोगों को घाटों से रिवर एम्बुलेंस तक पहॅुचायां गया और उनके उपचार की तत्काल व्यवस्था कराई गई। जैसे ही किसी श्रृद्धालुओं की तबीयत खराब होने की सूचना मिलती है, होमगार्ड के जवान स्टेªचर लेकर दौड़ पड़ते है और मरीज को एम्बुलेंस में पहॅुचा देते है, जहां उसका समुचित उपचार हो जाता है।

No comments:

Post a Comment