AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 10 May 2016

सिंहस्थ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 7 कर्मचारी निलंबित

सिंहस्थ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 7 कर्मचारी निलंबित

खण्डवा 10 मई, 2016 - सिंहस्थ महापर्व के दौरान आंेकारेष्वर में व्यवस्थाओं के लिए नगरीय प्रषासन विभाग के कुल 10 कर्मचारियों की ड्यूटी नगर परिषद ओंकारेष्वर में विभिन्न कार्यो के लिए लगाई गई थी, जिसमें से 7 कर्मचारी निर्धारित समयावधि में अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नही हुये। इस कारण से कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने सभी 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेष जारी कर दिये है। उन्होंने बताया कि निलंबित कर्मचारियों में नगर निगम खण्डवा के 4 सहायक राजस्व निरीक्षक, 1 भृत्य व 1 माली तथा नगर परिषद पंधाना का 1 भृत्य शामिल है। 
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिन 7 कर्मचारियों के निलंबन आदेष जारी किये गए है, उनमें नगर निगम खण्डवा के सहायक राजस्व निरीक्षक खुमान सिंह चन्द्रावत, नितिन पालीवाल, विजय पाराषर, संदिप काठी, माली के पद पर पदस्थ जितेन्द्र मालाकार व भृत्य मनोज मिश्रा के अलावा नगर परिषद पंधाना के भृत्य सुमेर सिंह यादव शामिल है। 

No comments:

Post a Comment