पुलिस महानिदेषक श्री सिंह ने सिंहस्थ की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
आंेकारेष्वर थाने में अधिकारियों की ली बैठक
खण्डवा/13 जनवरी/2016 - पुलिस महानिदेषक मध्य प्रदेष श्री सुरेन्द्र सिंह ने आज ओंकारेष्वर में आगामी सिंहस्थ के आयोजन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मांधाता थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस कन्ट्रोल रूम व बेरक निर्माण का कार्य भी देखा । इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक सिंहस्थ श्री एस.एल.थाउसेन, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विपिन माहेष्वरी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री दिलीप आर्य, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री अमित सिंह, एसपी रेल्वे श्री अवधेष गोस्वामी, एडिषनल एसपी श्री गोपाल खाण्डेल सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।
पुलिस महानिदेषक श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान निर्देष दिए कि सिंहस्थ के दौरान आंेकारेष्वर ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के रूकने के लिये बेहतर व्यवस्था की जाये। उन्होनें निर्देष दिये कि सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन का विषेष ध्यान रखा जाये तथा प्रयास किया जाये कि श्रद्धालुओं को कम से कम परेषानी हो। उन्होनें मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच विभिन्न स्थानों पर बनाये गये पार्किंग स्थलों का जायजा भी लिया तथा दोपहिया व चार पहिया वाहनो के लिये अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देष दिये। श्री सिंह ने मोरटक्का के पास स्थित रेल्वे फाटक पर अस्थाई डिवाइडर व स्टापर लगाने की व्यवस्था करने के निर्देष दिये ताकि फाटक खुलने पर जाम की स्थिति न बनें। उन्होनें निर्देष दिये कि मंदिर के पास स्थित पुराने पुल व झूला पुल पर भीड़ एकत्रित ना होने दे यह व्यवस्था सुनिष्चित की जाये। पुलिस महानिदेषक श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान निर्देष दिए कि सिंहस्थ की अवधि में ओंकारेष्वर में मंदिर के पास के दुकानदारों की बैठक लेकर उन्हें समझाईष दी जाये कि मेला अवधि में दुकानों के बाहर सामग्री फैलाकर ना रखे केवल अपनी दुकान की सीमा में ही सामग्री का विक्रय करें। उन्होनें पुलिस अधीक्षक डॉ सिकरवार को निर्देष दिये कि आगामी दिनों में आने वाले महा षिवरात्री के दिन सिंहस्थ की तैयारियों संबंधी रिहर्सल कर ले।
कलेक्टर डॉ.एम.के.अग्रवाल ने बताया कि ओंकोरष्वर के परिक्रमा पथ के सुदृडीकरण के लिए लगभग 3.12 करोड़ की कार्य योजना तैयार की गई है। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए ओंकारेष्वर में लगभग 2.25 करोड़ रूपये लागत से 30 बिस्तरीय अस्पताल निर्मित होगा। साथ ही 15 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र भी बनाए जायेंगे। सिंहस्थ के दौरान नदी में कोई दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए वाटर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जायेंगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने इस अवसर पर बताया कि कोई भी बड़ा वाहन सिंहस्थ के दौरान मोरटक्का से अंदर नहीं आयेगा बल्कि मोरटक्का से कोठी तक केवल छोटे वाहनों से श्रद्धालु आ सकेंगे। कोठी से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पैदल जाने की ही अनुमति दी जायेगी। उन्होनें बताया कि उज्जैन में शाही स्नान 22 अप्रैल, 9 मई व 21 मई को होगा। अतः ओंकारेष्वर में इन तिथियों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं केे आने की संभावना है। उन्होनें बताया कि सिंहस्थ के लिये तीन सेटेलाईट सिटी बसाई जायेगी। जो कि मोरटक्का, थापना व कोठी के पास रहेगी। इन स्थानों पर बड़ी पांर्किंग व वाच टॉवर की व्यवस्था भी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने बताया कि इंदौर से आने वाले श्रद्धालु मोरटक्का तक आयेगें तथा खण्डवा से आने वाले श्रद्धालु सनावद से कोठी होकर आयेगें। उन्होनें बताया कि मोरटक्का में लगभग 5600 वाहनों की पार्किंग तथा थापना में तीन हजार व कोठी सनावद मार्ग पर लगभग 4000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। उन्होनें बताया कि मंदिर में एक बार में लगभग 100 श्रद्धालुओं के प्रवेष की क्षमता है। अतः एक बार में 100 से अधिक श्रद्धालुओं के प्रवेष की अनुमति नही दी जायेगी। डॉ.सिकरवार ने बताया कि सिंहस्थ के लिये दो पेन्टून पुल की स्वीकृति प्राप्त हुई है जो कि संगम घाट व ब्रम्हपुरी घाट के पास निर्मित किये जायेगें। मंदिर में आने के लिये पुराने पुल का तथा मंदिर से बाहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये झूला पुल का उपयोग किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिकरवार ने इस अवसर पर बताया कि सिंहस्थ में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए लगभग 3000 अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि ओंकारेष्वर परिक्रमा पर 21 सीसीटीवी कैमरे सिंहस्थ के दौरान लगाये जायेंगे।
No comments:
Post a Comment