AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 23 January 2016

महिलाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु मिलेगा पुरस्कार

महिलाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु मिलेगा पुरस्कार

खण्डवा 23 जनवरी ,2016 - भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को अलग-अलग कैडर में उत्कृष्टता के आधार पर प्रति वर्ष  8 मार्च को अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति पुरस्कार“ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं ओर संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। जिले की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं व संगठनांे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। विस्तृत विवरण भारत सरकार महिला बाल विकास की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस संबंध में महिला सशक्तिकरण कार्यालय से भी कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment