AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 18 January 2016

ग्लोबल वार्मिग व यातायात नियमों की दी जानकारी

ग्लोबल वार्मिग व यातायात नियमों की दी जानकारी


खण्डवा 18 जनवरी ,2016 -  मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद छैगांवमाखन द्वारा ग्राम देषगांव में पंचमाभूत संवर्धन सारक्षता यात्रा के तहत ग्लोबल वार्मिग पर ग्रामीणों को जल,वायु,अग्नि,पृथ्वी और आकाष का महत्व ग्रामीणो को जिला समन्वयक श्री सचिन सिम्पी द्वारा बताया गया। यह कार्यक्रम नवंाकुर संस्था ग्रामीण सेवा समिति देषगांव एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देषगांव के तहत हुआ। विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा ने आओ बनाएंे अपना मध्यप्रदेष एवं जन अभियान परिषद के द्वारा किये जा रहे । कार्य के बारे में ग्रामीणो को बताया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव,संस्था के पदाधिकारी, ओर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह समिति के सभी पदाधिकारी ओर संतुलन समाज सेवा समिति से प्रभु मसानी ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में लोगो को जानकारी दी। मुख्यमंत्री सामुदाधिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत विद्यार्थी मौजूद थे। इसके अलावा मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद छैगांवमाखन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम में पढ रहे विद्यार्थियों को टी.आई श्री पी.आर डावर ने  यातायात नियमो एवं  डायल 100 की जानकारी भी दी।

No comments:

Post a Comment