AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 January 2016

मनरेगा आयुक्त श्री राजेन्द्रन ने रोजगार गारंटी योजना के कार्यो की समीक्षा की

मनरेगा आयुक्त श्री राजेन्द्रन ने रोजगार गारंटी योजना के कार्यो की समीक्षा की 

खण्डवा/13 जनवरी/2016 - आयुक्त, म0प्र0 राज्य रोजगार गारंटी परिषद् भोपाल श्री रघुराज राजेन्द्रन ने बुधवार को खण्डवा जिले का आकस्मिक दौरा कर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण किया तथा कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। मनरेगा आयुक्त श्री रघुराज राजेन्द्रन ने खण्डवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत, अमलपुरा का भ्रमण कर निर्माण कार्यो की पूर्णता से संबंधित प्रपत्र के आधार पर ग्राम पंचायत के कार्यो की समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अमित तोमर उपस्थित रहे।  आयुक्त मनरेगा द्वारा ग्राम पंचायत, अमलपुरा में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे नाला विस्तारीकरण, नाली निर्माण, सुदूर खेत सडक आदि कार्यो की प्रगति का जायजा लिया गया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री जनपद पंचायत व उपयंत्री को प्रगतिरत कार्यो को समय पर पूर्ण कराने, कार्यो का मूल्यांकन समय पर करने व कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के निर्देश दिये गये। मनरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्यो से संबंधित प्रपत्र पूरी तरह न भरे जाने के कारण संबंधित उपयंत्री पर नाराजगी व्यक्त  की गई व निर्देश दिये गये कि योजना से संबंधित प्रपत्रों को सही तरीके से समय पर भरकर पूर्ण किये जावें एवं जानकारी संधारित की जाना सुनिश्चित करे। साथ ही निर्देश दिये गये की पूर्व से प्रचलित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करवाया जावे।  ग्राम पंचायत में भ्रमण से पूर्व मनरेगा आयुक्त श्री रघुराज राजेन्द्रन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा श्री अमित तोमर के साथ चर्चा कर जिले में मनरेगा योजना की प्रगति, योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री प्रमोद त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पवन वैरागी भी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment