AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 29 May 2015

त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने हेतु अपने आधार नम्बर को लिंक करायें

त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने हेतु अपने आधार नम्बर को लिंक करायें

खण्डवा 29 मई, 2015 -  स्वतंत्र,निष्पक्ष,षान्तिपूर्ण और विष्वसनीय चुनाव के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने हेतु अपने वोटर आईडी से आधार नम्बर को लिंक कराया जा रहा है । जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एम के अग्रवाल ने बताया कि आधार नम्बर मतदाता सूची मे जोडने के लिए जो व्यवस्था लागू की गई है उसके अनुसार मतदाता अपने निवास के निकट वाले मतदान केन्द्र में बी.एल.ओ. (बूथ लेबल अधिकारी) को बोटर आईडी का नम्बर व आधार नम्बर व मोबाइल नम्बर की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में दें। यदि मतदाता को बी.एल.ओ. के नाम की जानकारी न हो तो निम्न बेबसाईट को क्लिक कर प्राप्त करें ceomadhyapradesh.nic.in/E_roll.aspx  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रेदष की बेबसाईड ceomadhyapradesh.nic.in  पर बने बिन्डो आधार नम्बर को लिंक करें को क्लिक कर स्वयं आधार एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी भर कर लिंक कर सकते है। या कालसेन्टर-टोल फ्री नम्बर पर 1950 पर आधार व मोबाईल नम्बर नोट करवायें। या निःषुल्क एस.एम.एस. 51969 पर निम्नानुसार भेजकर लिंक करवायें। इसके अलावा ECILINK<SPACE>EPICNO.(CAPITAL)< SPACE>ADHARNO वोटर आईडी का नम्बर केपिटल में लिखें या मतदाता सहायता केन्द्र में जा कर मतदाता अपने वोटर आईडी नम्बर,आधार नम्बर एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी लिंक करायें।
क्रमांक/86/2015/546/षर्मा  

No comments:

Post a Comment