AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 21 May 2015

कृषि महोत्सव के लिए अधिकारियों को दिया जाएगा प्रषिक्षण

कृषि महोत्सव के लिए अधिकारियों को दिया जाएगा प्रषिक्षण

खण्डवा 21 मई,2015 - आगामी 25 मई से 15 जून तक जिले में कृषि महोत्सव आयोजित किया जायेंगा। इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे को सभी संबंधित अधिकारियों को प्रषिक्षित करने के निर्देष दिए है। 
उप संचालक कृषि श्री चौरे ने बताया कि सभी विकासखण्ड मुख्यालयों पर महोत्सव से जुड़े अधिकारियों के लिए ओरियेटेषन प्रषिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को यह प्रषिक्षण पंधाना में दोपहर 12 बजे से तथा छैगॉंवमाखन में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित होगा। पंधाना में उप परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.एस. चौहान प्रषिक्षण देंगे जबकि छैगॉंवमाखन में सहायक संचालक कृषि श्री जयपाल पटेल प्रषिक्षित करेंगे। इसके अलावा 22 मई को ही उपसंचालक कृषि द्वारा पुनासा में दोपहर 12 बजे , उप परियोजना संचालक श्री सचिन जैन प्रातः 11 बजे बलड़ी में तथा अनुविभागीय अधिकारी कृषि दोपहर 2 बजे खालवा विकासखण्ड मुख्यालय पर कृषि महोत्सव संबंधी प्रषिक्षण देंगे। 
क्रमांक/43/2015/505/षर्मा

No comments:

Post a Comment