AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 May 2015

ग्रीष्मकाल में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन के समय मंे परिवर्तन

ग्रीष्मकाल में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन के समय मंे परिवर्तन

खण्डवा (15मई,2015) - शासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन का समय प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक का निर्धारित है। ग्रीष्मकाल अवधि में तापमान अधिक  होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ सकता है। अतः बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकाल अवधि 30 जून 2015 तक आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन का समय प्रातः 07ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। परिवर्तित समय अनुसार ग्रीष्मकाल अवधि में आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा खण्डवा के पत्रानुसार निम्नानुसार किया गया है। 
प्रातः 7ः30 बजे आंगनवाड़ी खोलना तथा बच्चों का स्वागत करना। निर्मल समय बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन तथा आवष्यकतानुसार बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई।
प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक सामूहिक गतिविधियों का आयोजन।
प्रातः 9ः30 बजे से 10  बजे तक नाष्ता।
प्रातः 10 जे से 10ः30 बजे तक बच्चों के द्वारा स्वतंत्र खेले एवं छोटे समूह की गतिविधियों का आयोजन।
प्रातः 10ः30 बजे से 11 बजे तक भाषा एवं साक्षरता पूर्व कौषल गतिविधियांे का आयोजन।
प्रातः 11 बजे से 11ः30 बजे तक रचनात्मक गतिविधियॉं एवं बाहरी खेल गतिविधियों का आयोजन।
प्रातः11ः30 बजे से 12 बजे तक भोजन एवं बच्चों को उनके गंतव्य (अभिभावकों) तक पहॅुंचाना।
दोपहर 12 बजे से 1ः30 बजे तक थर्ड मील - प्रतिदिन, पोषण परामर्ष- नियत दिवस, मंगल दिवस - नियत दिवस, सबला/किषोरी बालिका योजनांतर्गत परामर्ष-नियत दिवस, गृह भेंट - नियत दिवस।
दोपहर 1ः30  बजे से 2 बजे तक रिकार्ड संधारण किया जाएगा।

क्रमांक/27/2015/489/काषिव

No comments:

Post a Comment