AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 7 May 2015

कोल ब्लाक के लिए विजय शाह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयुष गोयल से मिले

कोल ब्लाक के लिए विजय शाह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयुष गोयल से मिले
रेवा ताप परियोजना को चालु करने के हरसंभव प्रयास: पीयुष गोयल


खण्डवा (07मई,2015) - मध्य प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने रेवा ताप विद्युत परियोजना को शुरू करने का बीड़ा उठा लिया है। उन्होंने दिल्ली में गुरूवार को केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयुष गोयल से रेवा ताप प्रोजेक्ट के लिए कोल लिंकेज आवंटन की मांग की। श्री शाह ने कहा कि इस परियोजना से मध्य प्रदेष में ऊर्जा का नया कीर्तिमान स्थापित होगा। इसलिए अविलंब कोयला आवंटन कर परियोजना की स्वीकृति प्रदान करें। केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने मध्य प्रदेष के खाद्य मंत्री विजय शाह को आष्वस्त किया कि परियोजना को चालु करने में हरसंभव प्रयास किए जायेंगे। किसी भी तरह की आर्थिक व कोयला आवंटन में कमी नही होने दी जाएगी। प्रक्रिया में जितना समय लगता है उसके बाद कोल लिंकेज आवंटन किया जा सकता है। 
ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेष के खाद्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इसमें प्रधानमंत्री की रेवा ताप विद्युत परियोजना में कोल आवंटन संबंधित हरी झण्डी मिलने के बाद कुंवर विजय शाह लगातार इस परियोजना को फिर से जिंदा करने के लिए प्रयासरत है। 
विजय शाह मध्य प्रदेष में केबिनेट स्तर मंत्री होने के साथ हरसूद विधानसभा के सदस्य भी है। वे लगातार 25 वर्षो से विधायक है। इंदिरा सागर परियोजना में उनका लगभग आधा विधानसभा क्षेत्र विस्थापित हुआ था। हरसूद क्षेत्र के लोगों ने त्याग और जन्मभूमि का बलिदान दिया है। उन्होंने कई तकलीफे भी भुगती। श्री शाह के मन में अबतक यह टीस भी है कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए स्वर्णिम रोजगार और उनके जीवन स्तर को ऊॅंचा उठाने के लिए रेवापुर के पास बन रही रेवा ताप विद्युत परियोजना कारगर साबित होगी। ऐसी परिस्थिति में विजय शाह ने मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्षन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके बाद केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयुष गोयल से मुलाकात कर साबित कर दिया है कि केन्द्र और राज्य दोनों सरकारे मिलकर रेवा ताप प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करना चाहती है। 
गौर करने वाली बात यह है कि मनमोहन सिंह के शासन काल में इस परियोजना पर करोड़ो रूपये खर्च होने के बाद कोल लिंकेज आवंटन नही दिया गया था। मनमाने तरीके से बड़े लोगो को मनमोहन सिंह के शासन काल में कोल ब्लाक दे दिए गए थे। इसी के कारण हरसूद क्षेत्र के रेवा ताप विद्युत परियोजना की फाईल ठण्डे बस्ते में डालकर बंद कर दी गई थी। खाद्य मंत्री कुंवर विजय शाह के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसमें पहले ही चरण में 1320 मेगावाट बिजली बनेगी। रेवापुर, भराडी, मोजवाड़ी, काषिपुरा, समेत कई गॉंव की 539 हेक्टर भूमि अधिग्रहित होगी। यह परियोजना लगभग 15000 करोड़ रूपये में बनने की संभावना है। इससे हरसूद ही नहीं खण्डवा जिले समेत मध्य प्रदेष का बड़ा फायदा होगा। खण्डवा देष का सबसे बड़ा पॉवर हब बन जाएगा। 
विजय शाह ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ किया लंच
मध्य प्रदेष के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने नई दिल्ली में गुरूवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ लंच किया। मध्य प्रदेष एवं खण्डवा जिले के संबंध में कई तरह की चर्चा भी की। सुमित्रा महाजन ने श्री शाह से घोघलगॉंव में चल रहे जल सत्याग्रह के संबंध में भी चर्चा की। श्री शाह ने अन्य कई मसलो पर भी उनसे बातचीत की। 
क्रमांक/14/2015/475/काषिव

No comments:

Post a Comment