AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 28 May 2015

छैगॉव माखन व पंधाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने नदी गहरीकरण के लिए किया श्रमदान

छैगॉव माखन व पंधाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने नदी गहरीकरण के लिए किया श्रमदान


खण्डवा 28 मई,2015 - म.प्र. जन अभियान परिषद छैगांवमाखन द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टाकलीमोर,रेहमापुर,छैगांवदेवी एवं नवांकुर संस्था सर्व चिंतन लोक कल्याण सेवा समिति द्वारा  द्वारा गांव के पास की नदी में गहरीकरण एवं साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। जिसमें उपस्थित म.प्र.जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री अमित शाह जिला समन्वयक श्री सचिन सिम्पी,विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा छैगांवदेवी के सरपंच श्री कैलाष पटेल उपसरपंच श्री कडवा जी टाकरीमोरी के सरपंच श्री राधेष्यामजी एवं रेहमापुर समिति के अध्यक्ष कैलाष पटेल टाकरीमोरी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह सचिव ज्ञानसिह एवं छैगांवदेवी के सचिव परमानंद अध्यक्ष भगवानसिंह और ग्राम के सभी ग्रामीणजनो ने नदी पुनर्जीवन के लिये जनभागीदारी से  गांव के पास की नदी की गहरीकरण किया। ओर उसकी साफ सफाई भी कार्य किया।
  इसके अलावा म.प्र. जन अभियान परिषद पंधाना द्वारा नदी संरक्षण एव पुर्न जीवन के चयनित झीराखाली नदी में कालपाट के पास द्वारा  नदी में गहरीकरण एवं साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। जिसमें उपस्थित म.प्र.जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अजय गुजरे एंव समितियों के अध्यक्ष सचिव सदस्यगण एवं ग्रामीणजनो ने श्रमदान किया गया।
क्रमांक/78/2015/538/षर्मा

No comments:

Post a Comment