प्रथम चरण के मतदान की मतगणना 4 दिसम्बर को
निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की संख्या अधिक होने पर गणना अलग कक्ष में
खण्डवा (02 दिसम्बर,2014) - राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की संख्या अधिक होने पर उनकी गणना की व्यवस्था अलग कक्ष में की जाये। प्रथम चरण के मतदान की मतगणना 4 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से होगी।
एक टेबल पर अधिकमत 500 निर्वाचन कर्त्तव्य मत की गणना की जायेगी। इसके लिए एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना प्रारंभ होने के आधा घंटे बाद ई.व्ही.एम. में हुए मतदान की मतगणना प्रारंभ की जायेगी। ई.व्ही.एम. के अंतिम तीन चक्र की गणना तभी प्रारंभ की जायेगी, जब निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना पूर्ण कर उसकी घोषणा कर दी जाये। इस गणना की देखरेख अभ्यर्थी स्वंय या उसके अभिकर्ता द्वारा की जा सकती है।
क्रमांक/11/2014/1846/वर्मा
No comments:
Post a Comment