AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 12 December 2014

ओंकारेश्वर पहॅंुचकर कलेक्टर श्री अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार ने सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा घाटों का किया निरीक्षण , दिए आवष्यक दिषा निर्देष

ओंकारेश्वर  पहॅंुचकर कलेक्टर श्री अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार ने सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा
घाटों का किया निरीक्षण , दिए आवष्यक दिषा निर्देष



खण्डवा (12दिसम्बर,2014) - शु क्रवार को कलेक्टर महेष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ओंकारेष्वर पहॅुचे। जहॉं पर उन्होंने सिंहस्थ 2016 की तैयारियों को लेकर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। दोनों ही अधिकारियों ने सिंहस्थ को लेकर घाटों के साथ ही ओंकारेष्वर के प्रमुख मार्गो का निरीक्षण किया। जिसके दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार दोनों ने ही नगरपरिषद से मार्कंडेय संन्यास आश्रम, शम्शान घाट से होते हुए पी-1 तक बनने वाले मार्ग का आवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को तोड़े गए अतिक्रमण का मलवा शीघ्र हटवाने के निर्देष दिए। उन्होंने नगर परिषद से मार्कंडेय, सन्यास आश्रम, शमषान घाट से होते हुए पी-1 तक के मार्ग का कार्य भी जल्द ही प्रारंभ करने के निर्देष दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मार्ग का निर्माण हो जाने से ट्राफिक काफी हद तक कम हो जाएगा। जिससे मॉ नर्मदा में स्नान करने आने वाले और भगवान आंेकार के दर्षन के लिए आने वाले श्रृद्धालूओं को सहूलियत होगी। 
  इस दौरान आश्रम के संतो ने भी कलेक्टर श्री अग्रवाल से चर्चा की। साथ ही पूर्ण सहयोग करने की बात कही। वही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मंदिर पहॅुचकर परिसर में सिंहस्थ के अंतर्गत होने वाले कार्यो की कार्य योजना की भी समीक्षा की। साथ ही आवष्यक दिषा निर्देष सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
        इस दौरान एसडीएम पुनासा, बी.कार्तिकेयन , लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री बी.के.चौहान, तहसीलदार मुकेश काशिव, और नगरपरिषद ओंकारेष्वर के सी.एम.ओ. धिरेन्द्र सिंह सिकरवार, मौजूद थे। 
क्रमांक/48/2014/1883/वर्मा

No comments:

Post a Comment