AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 9 December 2014

जिलों से 15 दिसम्बर तक माँगी शैक्षिक आँकड़ों की जानकारी

जिलों से 15 दिसम्बर तक माँगी शैक्षिक आँकड़ों की जानकारी

खण्डवा (09दिसम्बर,2014) - राज्य शासन ने जिलों से वर्ष 2014 के चुनिंदा शैक्षिक आँकड़ों की जानकारी 15 दिसम्बर तक माँगी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं। जिलों से अपेक्षा की गई है कि विद्यालयों से जानकारी प्राप्त कर संकलन के बाद उसे भेजा जाये। किसी भी प्रकार की जानकारी को अनावश्यक रूप से बढ़ाकर नहीं दर्शाया जाये।
 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा में प्रपत्र, समग्र एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी द्वारा चुनिंदा शैक्षिक आँकड़ों का मिलान सुनिश्चित किया जाये। प्रपत्रों में आँकड़ों दर्शाकर भेजे जाने को कहा गया है। इसी तरह शाला-सूची में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम एवं क्रमांक की जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा गया है।
 सांख्यिकी आँकड़ों से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://www-sednmp-nic  के राइट हेण्ड साइड पर उपलब्ध डाउनलोड ऑप्शन द्वारा डाउनलोड की जा सकेगी। योजना अधिकारी एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी को अपने स्तर पर यह तकनीकी कार्य सम्पादित करना होगा। प्रपत्र के हर पृष्ठ का सावधानी से अध्ययन एवं हस्ताक्षर कर निर्धारित समय-सीमा में भेजना होगा। जानकारी के विश्लेषण एवं गत वर्ष की तुलना में असमानता पाये जाने पर उसका कारण स्पष्ट रूप से बताया जाना आवश्यक होगा। समस्त सांख्यिकी जानकारी को समय-सीमा में भेजने की जवाबदेही इन दोनो अधिकारी पर होगी। जहाँ यह दोनों अधिकारी पदस्थ नहीं हैं, वहाँ सांख्यिकी का कार्य कर रहे लिपिक को जानकारी भेजनी होगी। अधिकारियों को गुणवत्ता के अनुसार कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक/36/2014/1871/वर्मा

No comments:

Post a Comment