AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 19 December 2014

होमगार्ड स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया

होमगार्ड स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया



खण्डवा (19दिसम्बर,2014) - शुक्रवार को होमगार्ड लाईन, खण्डवा में 68 वॉ होमगार्ड एवं नागरिक  सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट महेष कुमार हनोतिया के द्वारा विभागीय ध्वज फहराया गया। होमगार्ड की दो प्लाटुनों के द्वारा ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही डायरेक्टर जनरल होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा मध्य प्रदेष के संदेष वाचन किया गया। साथ ही इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट ने सैनिकों के कार्यो की प्रषंसा की एवं भविष्य में भी बेहतर रूप से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने का आव्हान किया। स्थापना दिवस परेड का नेतृत्व सीएचएम बाबूसिंह द्वारा किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    क्रमांक/83/2014/1918/वर्मा  

No comments:

Post a Comment