AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 18 December 2014

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत छैगॉंवमाखन विकासखण्ड में 16 सेक्टर अधिकारी नियुक्त


त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत छैगॉंवमाखन विकासखण्ड में 16 सेक्टर अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जारी किए आदेष

खण्डवा (18दिसम्बर,2014) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। जिले में निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संचालित हो इस उद्देष्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री महेष अग्रवाल द्वारा जिले के सातों विकासखण्ड में सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिसमें जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन के लिए 16 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। वहीं 4 सेक्टर अधिकारी रिर्जव में रखे गए है। जिनके आदेष कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा जारी कर दिए गए है। 
सेक्टर अधिकारियों को शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देष्य से अपने-अपने क्षेत्रों के लिए कार्यपालिक अधिकारी की शक्तियॉं दी गई है। सभी नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सभी सेक्टर अधिकारियों को आदेष दिए गए हैं कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सेक्टर मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय को भी दूरभाष क्रमांक 0733-2231568 पर अनिवार्य रूप से दें। 
विकासखण्ड छैगॉंव माखन के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त -
सेक्टर क्रमांक 1 धनगॉंव के लिए सहायक संचालक मत्स्य उद्योग विभाग सहदेव नागले सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
वही सेक्टर क्रमांक 2 देषगॉंव के लिए उप परियोजना संचालक राजेन्द्र सिंह चौहान सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 3 रोषिया के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी आलोक जैन सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 4 अत्तर के लिए सहायक संचालक उल्लास पाटनकर सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 5 जामन्या के लिए परियोजना अधिकारी हरजिन्द्रर सिंह अरोरा सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
वही सेक्टर क्रमांक 6 टेमीकला के लिए जिला षिक्षा अधिकारी एस.के.भालेराव सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 7 छैगॉंवमाखन के लिए उपसंचालक एस.एल.नागर सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 8 बरूड़ के लिए वाणिज्यकर अधिकारी निर्मल परिहार सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
वही सेक्टर क्रमांक 9 भोजाखेडी के लिए प्रबंधक आर.एस. गरगास्त सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 10 अहमदपुर के लिए उप परिसचांलक सचिन जैन सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 11 सिरसौद के लिए उप बीज प्रमाणीकरण अधिकारी उमा प्रसाद सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 12 पोखरकला के लिए प्रबंधक शरद जयकर सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
वही सेक्टर क्रमांक 13 निहालवाड़ी के लिए अनुविभागीय अधिकारी डी.के. कोष्ठा सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 14 छैगांवदेवी के लिए सहायक यंत्री ए.के.गर्ग सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 15 चमाटी के लिए सहायक यंत्री रामनारायण वर्मा सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
एवं सेक्टर क्रमांक 16 सोनगीर के लिए उपयंत्री दीपक कुमार सेठी सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।
और षिक्षा अधिकारी डी.के. सोमानी, कृषि अधिकारी पी.एस.ठाकूर, जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन उपयंत्री कार्तिक पाटिल और जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन उपयंत्री प्रेमनिम्बोले को रिर्जव में रखा गया है।
क्रमांक/75/2014/1910/वर्मा

No comments:

Post a Comment