AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 December 2014

नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 की मतगणना आज कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 की मतगणना आज कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
मतगणना स्थल पर मोबाईल फोन रहेगा वर्जित
मीडिया सेंटर भी किया गया स्थापित













खण्डवा (03 दिसम्बर,2014) - गुरूवार को स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के अंतर्गत नगर निगम खण्डवा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याषियों की मतगणना प्रातः 9 बजे से सुभाष स्कूल प्रांगण में प्रारम्भ होगी। मतगणना कार्य की सम्पूर्ण तैयारियों का जायजा बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने लिया। दोनों ही अधिकारी सुभाष स्कूल पहॅुंचे। जहॉं पर उन्होंने निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र गणना स्थल के साथ ही मतगणना के लिए बनाए गए सभी 6 कमरों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। साथ ही आवष्यक दिषा निर्देष भी दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं एसपी श्री सिकरवार स्ट्रांग रूम का भी बाहर से निरीक्षण किया। 
इस दौरान सभी अधिकारियों ने गणना स्टालों की सुरक्षात्मक व्यवस्थायें देखी। इसके साथ ही अभिकर्ताओं, गणना कर्मियों की बैठक व्यवस्था तथा कार्य संचालन प्रक्रिया का भी जायजा लिया। 
मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण:- मतगणना स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल समेत समस्त अधिकारियों ने स्थापित किये गये मीडिया सेंटर का भी अवलोकन किया। 70 एम.एम. के पर्दे पर मीडिया सेंटर में न्यूज चैनल्स के माध्यम से जिले के पत्रकारों को आने वाले प्रदेष के सभी नगरीय निकायों  चुनाव परिणामों की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही नगर निगम खण्डवा के परिणाम भी घोषित किए जाएगें। मीडिया के लिए की गई इस व्यवस्था की सभी ने सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मीडिया सेंटर में की गई कम्प्यूटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था की भी जानकारी ली। 
कम्प्यूटर कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण :- मतगणना केन्द्र निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों ने ई-गर्वेनेंस सोसायटी द्वारा मतगणना स्थल पर स्थापित किये गये कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। 
अधिकारियों ने चर्चा कर मतगणना के दिन सम्पूर्ण परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था माकूल करने अधीनस्थ अमले को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने मतगणना स्थल तथा प्रवेश द्वार पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बल तैनात करने के निर्देश दिये। 
सभी ए.आर.ओ. को दिया प्रषिक्षण :- गुरूवार को होने जा रही मतगणना के लिए सुभाष स्कूल में ही शाम 4ः30 बजे एक प्रषिक्षण का भी आयोजन किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल के साथ ही अन्य मास्टर ट्रेनर ने मतगणना कार्य को सम्पादित करने के लिए नियुक्त किए गए सभी ए.आर.ओ. को प्रषिक्षित किया। 
                क्रमांक/12/2014/1847/वर्मा  

No comments:

Post a Comment