AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 August 2021

कृषि योजनाओं के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 कृषि योजनाओं के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

खण्डवा 6 अगस्त, 2021 - अपर कलेक्टर श्री एस. एल. सिंघाड़े ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ समस्त कृषि योजनाओं मुख्यतः फसल बीमा योजना खरीफ सीजन 2021 में बीमा का व्यापक जागरूकता का संदेश प्रसारित करेगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सहायक कृषि संचालक कविता गवली ने बताया कि नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंर्तगत आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा कृषि गतिविधियों के प्रचार प्रसार हेतु रथ का उपयोग किया जा रहा है। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर कृषि संबंधी जागरूकता और जानकारी देने का कार्य करेगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री प्रमोद पाण्डे, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. डी. के. वाणी, कृषि विकास अधिकारी श्री ईश्वर वास्कले, आर.एन. डोंगरे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment