AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 11 November 2020

3 मरीज संक्रमण मुक्त होकर हुए डिस्चार्ज, 132 के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए

 3 मरीज संक्रमण मुक्त होकर हुए डिस्चार्ज, 132 के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए

खण्डवा 11 नवम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 3 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, इस तरह अब तक कुल 1770 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चौबीस घंटे में 5 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कुल 132 मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे गए है, इस तरह अब तक कुल 41609 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 38877 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक जिले में कुल 1850 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

No comments:

Post a Comment